
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के पांच जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 20 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को हमीरपुर में सर्वाधिक 150 मिमी, बांदा में 113.2 मिमी और संभल में 112 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और उमस से राहत मिली।
वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मानसून सक्रिय है, लेकिन 7 अगस्त के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं।