पाकिस्तान और कुवैत ने रावलपिंडी में 'प्रोटोकॉल एग्रीमेंट 2026' पर हस्ताक्षर किए हैं, जो दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग और रक्षा संबंधों को मजबूत करेगा।
इस समझौते के तहत पाकिस्तानी सशस्त्र बल कुवैती सेना को ट्रेनिंग, क्षमता निर्माण और सीमा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहायता प्रदान करेंगे।
भारत के लिए यह चिंता का विषय हो सकता है क्योंकि कुवैत भारत का प्रमुख व्यापारिक सहयोगी है और 2023-24 में दोनों देशों के बीच व्यापार 10.47 अरब डॉलर तक पहुंच गया था।