गिनी में भारी बारिश के बाद कचरे का एक विशाल पहाड़ ढह गया, जिसमें दबकर कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।
घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और बचाव कार्य जारी है।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मलबे के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।