
2017 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच के दौरान जहरीली हवा के कारण कई खिलाड़ियों को सांस लेने में तकलीफ हुई और उल्टियां होने लगीं।
हालात इतने गंभीर थे कि दोनों टीमों के ड्रेसिंग रूम में ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाने पड़े और खेल को खराब एयर क्वालिटी के कारण कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ, जिसमें विराट कोहली ने 243 रन बनाए थे, जबकि श्रीलंका के धनंजय डी सिल्वा ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 119 रनों की जुझारू पारी खेली थी।