
मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने इंफाल पूर्व और कांगपोकपी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में तीन नागरिकों की हत्या की कड़ी निंदा की है.
हमले में मारे गए लोग मैतेई गांव के थे जो जंगल में लकड़ी जुटा रहे थे, जिसके बाद राजधानी इंफाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन हुआ.
घटना के बाद सीएम ने एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता की और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए.