
बोल्ट ने अपना पहला 5G स्मार्टफोन 'Boltt Ace 5G' लॉन्च किया है, जिसमें 6.79 इंच की 120Hz डिस्प्ले, यूनिसॉक T8200 प्रोसेसर और 6000mAh की बैटरी दी गई है।
फोन के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, 6GB/128GB की 14,999 रुपये और 8GB/128GB की 15,999 रुपये है, जिसकी बिक्री 1 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
कैमरा सेटअप में 64MP का प्राइमरी सेंसर और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है, साथ ही यह फोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग और एंड्रॉयड 16 को सपोर्ट करता है।