श्रीलंका महिला टीम ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे में 8 विकेट से हराकर 24 साल बाद उनके खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज 2-1 से अपने नाम की है।
निर्णायक मैच में पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 187 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में श्रीलंका ने कप्तान चामरी अथापट्टू के 52 रनों की मदद से 37.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
अथापट्टू को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' और हर्षिता समरविक्रमा को 173 रनों के साथ 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।