
रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई के 21 वर्षीय मुशीर खान ने हरियाणा के खिलाफ 185 गेंदों पर 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।
इसके बाद गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए उन्होंने 85 रन देकर 6 विकेट झटके और हरियाणा की पहली पारी को 270 रन पर समेट दिया।
इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ मुशीर मुंबई के लिए एक ही रणजी मैच में शतक और 5 या उससे अधिक विकेट लेने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।