
सीबीएसई ने सीटीईटी के 22वें संस्करण की परीक्षा तारीखों में बदलाव करते हुए अब एग्जाम 12 और 13 दिसंबर को आयोजित करने का फैसला किया है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद आवेदन प्रक्रिया दोबारा खुलने और आवेदकों की संख्या बढ़ने के कारण परीक्षा को सितंबर से आगे बढ़ाया गया।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में उत्तीर्ण होने हेतु कम से कम 90 अंक लाना अनिवार्य है।