
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका सर्दियों के दौरान युद्ध को कम करने और शांति समझौते के लिए बातचीत शुरू करने की संभावना तलाश रहा है।
अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने मॉस्को में व्लादिमीर पुतिन से 3 घंटे की मुलाकात के बाद कीव में जेलेंस्की से चर्चा की है।
जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि शांति के लिए ठोस सुरक्षा गारंटी और एयर डिफेंस सिस्टम जरूरी है, साथ ही चेतावनी दी कि बिजली ठिकानों पर हमले होने पर रूस के तेल-गैस व्यापार को निशाना बनाया जाएगा।