
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में 412 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जिसके लिए यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 का स्कोर अनिवार्य है।
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर पूरी की जाएगी।