
गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह स्कूल बस में चढ़ते समय 5 वर्षीय छात्र हिमांशु नीचे गिर गया और पिछले पहिए की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने स्कूल बस और शिक्षिका को घेर लिया तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलने पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।