
लैपटॉप पर काम करते समय बार-बार फोन देखने से बचने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के 'Phone Link' ऐप की मदद ली जा सकती है।
इस ऐप के जरिए यूजर अपने विंडोज पीसी की स्क्रीन से ही एंड्रॉइड फोन के मैसेज पढ़ने, कॉल करने और नोटिफिकेशन देखने जैसे काम कर सकते हैं।
इस सुविधा के लिए पीसी में विंडोज 10 या नया वर्जन और फोन में एंड्रॉइड 7.0 या नया वर्जन होना जरूरी है।