साइबरमीडिया रिसर्च (CMR) की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की दूसरी तिमाही में भारत के स्मार्टफोन बाजार में पिछले साल की तुलना में 10% की गिरावट दर्ज की गई है।
बजट फोन्स (25 हजार रुपये से कम) की मांग में 88% की भारी कमी आई है, जबकि 50 हजार से 1 लाख रुपये वाले 'सुपर प्रीमियम' सेगमेंट में 72% का उछाल देखा गया है।
बाजार में 18.1% शेयर के साथ वीवो पहले स्थान पर है, हालांकि टॉप-5 सभी स्मार्टफोन ब्रांड्स की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ में गिरावट दर्ज की गई है।