वेदांता ग्रुप की कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को 827 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गए।
इस साल 1 जनवरी को 102.45 रुपये पर रहे शेयर अब 707 प्रतिशत की उछाल के साथ 826.45 रुपये पर बंद हुए हैं।
कंपनी का मार्केट कैप 42,472 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है और लक्ष्य वित्त वर्ष 2029 तक 20,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करना है।