
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो सकता है, जिसके जुलाई 2026 से लागू होने की संभावना जताई जा रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी के बाद हर महीने 540 रुपये अधिक मिलने का अनुमान है.
यदि सरकार इसे 1 जुलाई से लागू करती है, तो कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का बकाया एरियर भी प्राप्त होगा.