घरेलू बाजार में 25 अगस्त से 28 अगस्त के बीच सोने की कीमतों में 4118 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव शनिवार को 1,58,226 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जो 25 अगस्त को 1,62,344 रुपये था।
चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को 3064 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई, जिससे इसका भाव घटकर 2,40,382 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गया है।