
कर्मचारी संगठनों ने 8वें वेतन आयोग के सामने न्यूनतम बेसिक सैलरी 69,000 से 72,000 रुपये तक करने का प्रस्ताव रखा है।
इसके साथ ही सालाना इंक्रीमेंट को मौजूदा 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने की मांग भी की गई है।
बेसिक सैलरी बढ़ने से महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और पेंशन तथा ग्रेच्युटी जैसे रिटायरमेंट फायदों पर भी सीधा असर पड़ेगा।