ईरान की संसद ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले विदेशी जहाजों से नेविगेशन और इंश्योरेंस शुल्क वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
यह शुल्क रियाल या ईरान द्वारा चुनी गई किसी भी पसंदीदा करेंसी में लिया जाएगा, जो वैश्विक व्यापारिक मार्गों पर ईरान के नियंत्रण को मजबूत करेगा।
ईरान ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका है।