-1785929610044.webp)
सर्वोदय अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिनव गुप्ता के अनुसार, भूख लगने पर हाथ कांपना हाइपोग्लाइसीमिया यानी लो ब्लड शुगर का एक गंभीर संकेत हो सकता है।
जब शरीर में शुगर का स्तर तेजी से गिरता है, तो दिमाग इसे इमरजेंसी मानकर एड्रेनालाईन हार्मोन रिलीज करता है, जिससे लिवर ग्लाइकोजन को ग्लूकोज में बदलकर खून में भेजता है।
इस मेटाबोलिक रिस्पॉन्स के दौरान नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है और मांसपेशियों तक तेजी से खून पहुंचाने के लिए दिल की धड़कन बढ़ जाती है, जिससे हाथ में कंपकंपी महसूस होती है।