अमेरिकी नौसेना ने चीन की PL-15 मिसाइल को टक्कर देने के लिए अपनी नई लॉन्ग रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल AIM-424 'मैलिस' का अनावरण किया है।
रेथियॉन द्वारा विकसित यह मिसाइल 250 समुद्री मील यानी 463 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक लक्ष्य भेदने में सक्षम है और इसकी मोटाई 13.5 इंच है।
नेवादा के टेलहुक कन्वेंशन में प्रदर्शित यह मिसाइल वर्तमान में उपयोग की जा रही AIM-174B से अधिक गति और मारक क्षमता प्रदान करती है।