यूजीसी ने 'नेशनल स्कॉलरशिप फॉर पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज' के तहत पात्र छात्रों को दो साल तक सालाना 1.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
इस योजना का लाभ 30 वर्ष से कम आयु के उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित पीजी कोर्स के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है।
छात्रों को scholarships.gov.in पर आवेदन करना होगा और संस्थानों को नोडल अधिकारियों के माध्यम से 15 दिनों के भीतर आवेदनों की जांच पूरी करनी होगी।