
पाकिस्तान कराची से 50 किलोमीटर दूर चारना द्वीप पर पर्यटन की आड़ में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को समुद्री ट्रेनिंग दे रहा है।
भारतीय खुफिया एजेंसियां इस गुट को दावा मरीन विंग या सदा-ए-हुर्रियत के रूप में ट्रैक कर रही हैं, जिन्हें स्कूबा डाइविंग और कॉम्बैट स्विमिंग सिखाई जा रही है।
इस बीच काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने लश्कर के सोशल मीडिया रिक्रूटमेंट मॉड्यूल का पता लगाकर छह जगहों पर छापेमारी की है।