रूस, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रास्ते हिंद महासागर तक एक नई रेल लाइन बिछाने की योजना बना रहा है।
पाकिस्तानी सीनेटर मुशाहिद हुसैन के अनुसार, यह कॉरिडोर सामान पहुंचाने के समय को 35 दिन से घटाकर सिर्फ 5 दिन कर सकता है।
यह प्रोजेक्ट भारत के चाबहार पोर्ट की उपयोगिता के लिए खतरा बन सकता है, जिसे भारत मध्य एशिया और यूरोप तक व्यापार के लिए विकसित कर रहा है।