पद्म श्री से सम्मानित दिग्गज अभिनेत्री सौकार जानकी का 94 वर्ष की आयु में चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया, जहां वह उम्र संबंधी समस्याओं का इलाज करा रही थीं।
उन्होंने 1950 में तेलुगु फिल्म 'शावुकारु' से डेब्यू किया था और अपने करियर में तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।
भारत सरकार ने सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2022 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था और उनकी आखिरी फिल्म 'अन्नी मांची सकुनमुले' थी।