रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के नए प्रोमो में यूट्यूबर एल्विश यादव और सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के बीच तीखी बहस देखने को मिली है।
विवाद की शुरुआत चाय को लेकर हुई, जहां दोनों ने एक-दूसरे की पहचान और रियलिटी शो में अपनी उपलब्धियों को लेकर ईगो क्लैश दिखाया।
इस शो में एल्विश यादव की एंट्री से भोजपुरी इंडस्ट्री के बाहर की बड़ी ऑडियंस जुड़ने की उम्मीद है, जिससे शो की टीआरपी में उछाल आ सकता है।