
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पिछले आठ दिनों में बलूचिस्तान में 22 हमले करने का दावा किया है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 26 जवानों के मारे जाने की बात कही गई है।
हमलों में 9 अगस्त को चागाई में तीन कमर्शियल गाड़ियां जब्त करने से लेकर 14 अगस्त को तुर्बत में रिमोट कंट्रोल IED से सेना के काफिले को निशाना बनाना शामिल है।
BLA ने 15 अगस्त को सराब में विस्फोटकों से सेना की दो चौकियों और एक पुल को नष्ट करने की जिम्मेदारी ली है, जिसे वे अपनी आर्थिक नाकेबंदी का हिस्सा बता रहे हैं।