
भारतीय वायुसेना के पुराने परिवहन विमानों के बेड़े को बदलने के लिए रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को 60 बहुउद्देश्यीय परिवहन विमानों (MTA) की खरीद हेतु लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की निविदा जारी की है।
इस बड़े रक्षा सौदे की दौड़ में टाटा, महिंद्रा और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं, जो विमान निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेंगी।
इस परियोजना की शर्त के अनुसार, खरीदे जाने वाले कुल 60 विमानों में से 80 प्रतिशत का निर्माण भारत में ही किया जाएगा, जिससे घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।