
साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने कहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का अनुभव और विराट कोहली का जुनून टीम इंडिया के लिए अहम होगा।
अगले वर्ल्ड कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे संयुक्त रूप से करेंगे, जहां की पिचें बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती हैं।
रोड्स ने कप्तान शुभमन गिल को सलाह दी है कि उन्हें बड़े टूर्नामेंट के दबाव में रोहित और विराट जैसे सीनियर खिलाड़ियों से राय लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।