
भारतीय स्टेट बैंक की रिसर्च रिपोर्ट 'द स्टेट ऑफ हायर एजुकेशन इन इंडिया' के अनुसार नीट यूजी करीब 25 लाख उम्मीदवारों के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी परीक्षा है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन की गाओकाओ परीक्षा में सबसे ज्यादा 1.29 करोड़ उम्मीदवार शामिल होते हैं, जबकि भारत की अन्य परीक्षाओं में यूपीएससी में 12 लाख और जेईई मेन में 10 लाख छात्र बैठते हैं।
एसबीआई रिसर्च ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को मजबूत कानूनी ढांचा प्रदान करने के लिए संसद के माध्यम से एक नया एनटीए एक्ट बनाने का सुझाव दिया है।