पेट्रोलियम मंत्रालय ने दावा किया है कि एथेनॉल ब्लेंडिंग के कारण उपभोक्ताओं को पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹30 की बचत हो रही है।
सरकार के अनुसार, यदि पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल नहीं मिलाया जाता, तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹125 प्रति लीटर को पार कर जाती।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि E20 ईंधन के उपयोग से वाहनों के इंजन को नुकसान होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है।