
CBI ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा के पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में 360 गवाहों, 422 दस्तावेजों और 43 फिजिकल एविडेंस को शामिल किया है, जिस पर 29 जुलाई को सुनवाई होगी।
गिरफ्तार आरोपियों में NTA के तीन विशेषज्ञ और कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग शामिल हैं, जबकि मामले में अब तक कई बैंक खाते और डीमैट अकाउंट फ्रीज किए गए हैं।