यूक्रेन के डिफेंस इंटेलिजेंस ने 26 जुलाई की रात ड्रोन हमले में क्रीमिया में रूस के S-400 मिसाइल सिस्टम के लॉन्चर और रडार को नष्ट करने का दावा किया है।
नष्ट किए गए उपकरणों में एक S-400 ट्रांसपोर्टर-इरेक्टर-लॉन्चर और 96L6 ऑल-एल्टीट्यूड सर्विलांस रडार शामिल हैं, हालांकि रूस ने इस नुकसान की पुष्टि नहीं की है।
S-400 सिस्टम 600 किमी तक लक्ष्य को ट्रैक करने में सक्षम है और भारत ने भी इसके पांच स्क्वाड्रन खरीदे हैं, जिनमें से चार की डिलीवरी हो चुकी है।