
अंडर-19 एशिया कप के पांचवें मुकाबले में अफगानिस्तान ने मलेशिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी और मैच महज 3 ओवर में ही जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मलेशिया की पूरी टीम 22.3 ओवर में सिर्फ 42 रन पर सिमट गई, जिसमें नूर अली नियाजी ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 7 रन देकर 6 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के लिए फरीदुल्लाह एहसास ने नाबाद 26 रन और आबिदुल्लाह नादरजन ने नाबाद 15 रन बनाए, जिससे टीम ग्रुप-बी के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।