
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 15 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए।
आंकड़े बताते हैं कि जब-जब टीम इंडिया टी20 में 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है, तब-तब अभिषेक शर्मा 30 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके हैं।
200+ के रन चेज में अभिषेक ने अब तक कुल 8 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें वे दो बार शून्य पर आउट हुए हैं और सिर्फ तीन बार 20 रन से आगे बढ़ पाए हैं।