
तरियानी के नगीना-रामधयान शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए सत्रारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ. मो. अजहरुल्लाह ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षक बनने के लिए प्रशिक्षण की प्रत्येक गतिविधि में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. पंकज कुमार सिंह ने बीएड पाठ्यक्रम की उपयोगिता और शारीरिक शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।