शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ के माता साहिब देवाजी गुरुद्वारे में एक व्यक्ति ने कृपाण से जानलेवा हमला किया।
हमलावर की पहचान 62 वर्षीय जसपाल सिंह तेजा सिंह ऐडल के रूप में हुई है, जो पुणे का रहने वाला है और 2024 से नांदेड़ में सेवा कर रहा था।
पुलिस और एंटी-टेररिज्म स्क्वाड की टीमें पुणे स्थित हमलावर के घर की तलाशी ले रही हैं और हमले के पीछे की सटीक वजह का पता लगाने में जुटी हैं।