
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) 17 और 18 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में दो दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित कर रहा है।
यह ड्राइव भारतीय उद्योग परिसंघ और एक्सिस बैंक सेल्स अकादमी के सहयोग से मैदान गढ़ी स्थित बी.आर. आंबेडकर कन्वेंशन सेंटर में होगी।
इस भर्ती अभियान के तहत एक्सिस बैंक में सेल्स ऑफिसर के पदों के लिए 200 से अधिक वैकेंसी उपलब्ध हैं।