
मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अपने स्टेटस अपडेट फीचर में बड़ा बदलाव करते हुए म्यूजिक क्लिप की समय सीमा को 15 सेकंड से बढ़ाकर 30 सेकंड कर दिया है।
एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स अब म्यूजिक एडिटर में टाइमिंग पिकर का उपयोग करके अपने पसंदीदा गाने का 30 सेकंड तक का हिस्सा स्टेटस पर शेयर कर पाएंगे।
यह नया फीचर फोटो के साथ या बिना फोटो के, केवल म्यूजिक के रूप में स्टेटस लगाने की सुविधा देता है और कंपनी इसे गूगल प्ले और एप स्टोर के जरिए रोल आउट कर रही है।