
हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) का जून तिमाही का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 0.69% बढ़कर 51.08 करोड़ रुपये रहा, जबकि रेवेन्यू 9% घटकर 993.4 करोड़ रुपये रह गया।
कंपनी का EBITDA 41.7% गिरकर 104.66 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 10.54% पर आ गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 16.44% था।
HCC को तिमाही में 125 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले और कंपनी 2,124 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में सबसे कम बोलीदाता (L1) बनी हुई है।