मोहाली में खेले गए मैच में शुभमन गिल की फाजिल्का फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 191 रनों का स्कोर खड़ा किया।
शुभमन गिल ने 35 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, लेकिन अभिषेक शर्मा ने उन्हें आउट करने के साथ ही 15 गेंदों में 49 रनों की तूफानी पारी भी खेली।
इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे शुभमन गिल ने इससे पहले लुधियाना लायंस के खिलाफ 21 गेंदों में 40 रन बनाए थे।