
जापान के दक्षिणी इबाराकी प्रांत में रविवार तड़के 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके टोक्यो समेत आसपास के चार प्रांतों में महसूस किए गए।
भूकंप के कारण कुल 23 लोग घायल हुए हैं और टोक्यो में करीब 460 घरों की बिजली गुल होने के साथ ही पानी की पाइपलाइन भी टूट गई।
प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने नुकसान का आकलन करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है, हालांकि सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया गया है।