
NCERT ने कक्षा 9 के लिए सामाजिक विज्ञान की नई पुस्तक 'Understanding Society: India and Beyond- Part 2' जारी कर दी है.
नई किताब में 1000 से 1700 ईस्वी के बीच के 700 साल के इतिहास को 'प्रतिरोध और लचीलापन' के रूप में पढ़ाया जाएगा, जिसमें बाहरी हमलों के खिलाफ संघर्ष की कहानियां हैं.
पाठ्यक्रम में महाराणा प्रताप, लाचित बोरफुकन और रानी नायकी देवी जैसे शासकों के साथ-साथ क्षेत्रीय राजवंशों और ऐतिहासिक मंदिरों के पुनर्निर्माण का विवरण जोड़ा गया है.