45 वर्षीय अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर खुद को राज ठाकरे के समर्थक बताने वाले यूजर्स द्वारा दी जा रही अभद्र गालियों के खिलाफ आवाज उठाई है।
श्वेता ने इंस्टाग्राम पर उन यूजर्स के प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं जो उन्हें 'र*' जैसे आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित कर रहे थे और उनसे सवाल पूछा है।
इससे पहले श्वेता ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की गई रेड बुल में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए आईएएस तुकाराम मुंढे को टैग करने की बात कही थी।