बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने संकेत दिया है कि देश अपने हितों को देखते हुए सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के रक्षा समझौते में शामिल होने पर विचार कर सकता है।
जुलाई के जन-विद्रोह में 1,500 से अधिक लोगों की मौत का हवाला देते हुए कबीर ने शेख हसीना को भारत में शरण देने पर नई दिल्ली की कड़ी आलोचना की है।
कबीर ने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों देशों के बीच सम्मानजनक माहौल नहीं बनता, तब तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री के भारत दौरे की संभावना कम है।