
हायर ने भारत में नई Mini LED M70 स्मार्ट टीवी सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 43-इंच से लेकर 85-इंच तक के मॉडल शामिल हैं और शुरुआती कीमत 39,190 रुपये है।
85-इंच वाले टॉप मॉडल की कीमत 1,69,990 रुपये है और पूरी सीरीज में Google Gemini बेस्ड AI फीचर्स, 120Hz रिफ्रेश रेट और 50W के स्पीकर दिए गए हैं।
सभी टीवी मॉडल 3 साल की वारंटी के साथ आते हैं और इनमें इंटेलिजेंट माइक्रो डिमिंग, एआई नॉइज रिडक्शन और प्री-इंस्टॉल्ड ओटीटी ऐप्स की सुविधा दी गई है।