
इस साल कांवड़ मेले में 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्तों ने गंगाजल लिया, जो पिछले साल के 4.52 करोड़ के आंकड़े से 28 लाख अधिक है।
भारी भीड़ के कारण मेला क्षेत्र में 7000 मीट्रिक टन कचरा जमा हुआ, जिसमें से नगर निगम ने अब तक 5500 मीट्रिक टन से अधिक की सफाई कर ली है।
नगर आयुक्त नंदन कुमार के अनुसार, अंतिम दो दिनों में अत्यधिक भीड़ के चलते सफाई प्रभावित हुई, लेकिन सोमवार रात से अभियान में तेजी लाकर 1500 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया।