-1787451489297_v.webp)
जापान की राजधानी टोक्यो और पूर्वी क्षेत्र में रविवार तड़के 5.9 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
इस प्राकृतिक आपदा में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, जबकि भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा या अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
भूकंप के झटकों के कारण टोक्यो में रेल सेवाओं पर असर पड़ा है और कुछ ट्रेनों के संचालन में देरी दर्ज की गई है, हालांकि स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।