
दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में 7 अक्टूबर को 'AVASAR 2026' प्लेसमेंट एंड इंटर्नशिप फेयर का आयोजन किया जाएगा.
इस जॉब फेयर में 85 से अधिक कंपनियां, स्टार्टअप और एनजीओ भाग लेंगे, जिसके लिए 4000 से ज्यादा छात्र रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.
छात्रों को फुल-टाइम नौकरी के लिए 10 लाख रुपये सालाना से ज्यादा का पैकेज और इंटर्नशिप के लिए स्टाइपेंड मिलने का अवसर मिलेगा.