ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसायटी में डिलीवरी बॉय की पहचान जांच को लेकर महिला और सुरक्षा गार्डों के बीच हिंसक विवाद हुआ।
गार्डों ने महिला पर अभद्रता, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के साथ-साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिसरख पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।